कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद कोखराज के एक गांव में मंगलवार को शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। दूल्हा अपनी भाभी के साथ जनवासा में सोता हुआ मिला तो नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसको लेकर रातभर पंचायत चली, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। बुधवार सुबह चौकी में भी पंचायत हुई, लेकिन हल नहीं निकला। कोखराज के एक गांव में मंगलवार को रसूलपुर से बारात आई थी। धूमधाम से बारात पहुंची। बारातियों का स्वागत किया गया। द्वारचार में बाराती जमकर नाचे-गाए। रात में शादी भी हो गई। भोर में कलेवा खाने के लिए लड़की पक्ष के लोग दूल्हे को बुलाने जनवासा गए तो वहां का नजारा देख वह दंग रह गए। दूल्हा अपनी अपनी भाभी के सोता हुआ मिला। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी गई। दुल्हन को भी इसकी भनक लग गई। पता चलते ही दुल्हन आपे से बाहर हो गई। दुल्हन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.