समस्तीपुर, फरवरी 22 -- समस्तीपुर। जनवादी लेखक संघ के 45 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला इकाई की ओर से एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। आज की चुनौतियां एवं लेखक संगठनों की भूमिका विषय पर आयोजित परिचर्चा की अध्यक्षता जनवादी लेखक संघ के जिला अध्यक्ष शाह ज़फ़र इमाम ने की। संचालन संगठन के जिला सचिव डॉ अरूण अभिषेक ने किया। स्वागत भाषण संगठन के जिला उपाध्यक्ष शायर कासिम सबा ने किया। परिचर्चा में बिहार विश्वविद्यालय के जेबीएसटी कॉलेज, बकुची के प्राचार्य डॉ तारकेश्वर पंडित ने मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...