नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अगले वर्ष की शुरूआत से अपने सदस्यों को एटीएम के जरिए अंशदान निकासी की सुविधा देने जा रहा है। इस सुविधा को शुरू करने के लिए मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड कर नया आईटी सिस्टम 3.0 लाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय चाहता है कि जनवरी 2026 से ईपीएफओ में यह सुविधा अनिवार्य तौर पर लागू हो जाए। सोमवार को ईपीएफओ से केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक होगी, जिसमें ईपीएफओ 3.0 सिस्टम को लागू कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि इस अपग्रेड का उद्देश्य फंड की डिजिटल सेवाओं को सरल और आधुनिक बनाना है, जिससे करीब आठ करोड़ ईपीएफओ सदस्यों के लिए निकासी, फंड स्थानांतरण और दावों निस्तारण जैसी प्रक्रियाएं तेज होगी। साथ ही, ईपीएफओ की अन्य सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.