नई दिल्ली, फरवरी 2 -- TVS मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने जनवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5.12 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। यह बिक्री जनवरी 2025 की तुलना में 29 प्रतिशत ज्यादा है, जब कंपनी ने 3.97 लाख यूनिट्स बेची थीं। इस मजबूत ग्रोथ के पीछे घरेलू टू-व्हीलर सेगमेंट, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग और निर्यात कारोबार का अहम योगदान रहा। आइए जरा विस्तार से इसकी सेल्स डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 1200Km की रेंज देने वाली मारुति कार, भारत में धड़ल्ले से बिक रहीदोपहिया वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल जनवरी 2026 में टीवीएस की कुल दोपहिया बिक्री 4,94,195 यूनिट्स रही, जो साल-दर-साल आधार पर 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है। खास बात यह रही कि घरेलू बाजार में दोपहिया बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर 3,83,262 यूनिट्स पहुंच गई, जबकि जनवर...