मोतिहारी, दिसम्बर 7 -- मोतिहारी। नव वर्ष जनवरी 2026 से उपभोक्ताओं के बीच मुफ्त में राशन वितरण की योजना का रोस्टर बदल जाएगा। अंत्योदय परिवार व पीएचएच को मिलने वाले राशन के अनुपात में बदलाव किया गया है। अंत्योदय परिवार को मासिक 35 किलो मिलने वाला मुफ्त राशन पहले 7:28 यानी 7 किलो गेहूं व 28 किलो चावल मिलता था। अब अगले माह से 14:21 के अनुपात यानी 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल जन वितरण प्रणाली दुकान से मिलेगा। लेकिन दिसंबर का राशन पुराने अनुपात में ही मिलेगा। पीएचएच को प्रति यूनिट मुफ्त में 5 किलो मिलने वाला राशन पहले 1:4 अनुपात यानी 1 किलो गेहूं व 4 किलो चावल जन वितरण प्रणाली दुकान से मिलता था। अब अगले माह यानी जनवरी से 2:3 के अनुपात में मिलेगा। इसको लेकर खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जिला आपूर्ति विभाग को पत्र भेजा है। अगले माह से नए रोस्...