नई दिल्ली, फरवरी 3 -- जनवरी से अप्रैल का समय ट्रेवलिंग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस दौरान ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है और मौसम ज्यादातर जगहों पर सुहावना रहता है। ना तो गर्मी होती है और ना ही भारी बारिश, इसलिए घूमना आसान और आरामदायक रहता है। अगर आप पहाड़ों की ठंडक, समुद्र की शांति या फिर हरियाली में सुकून भरे अनुभव एक ही मौसम में पाना चाहते हैं, तो इस समय ट्रिप प्लान करना सबसे समझदारी का काम है। यहां हम कुछ ऐसे ही प्लेसेज के बारे में बता रहे हैं, जहां जनवरी से अप्रैल के बीच घूमना बेस्ट होता है। हालांकि हर जगह का अनुभव अलग अलग है, ऐसे में अपनी चॉइस के हिसाब से डेस्टिनेशन सिलेक्ट कर सकते हैं।कश्मीर जनवरी से अप्रैल के बीच आप कश्मीर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस मौसम में यहां बर्फ के साथ खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाते है। अगर आप...