सोनभद्र, फरवरी 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। साइबर क्राइम के क्षेत्र में सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता मिली है। जनवरी माह में साइबर ठगी के पीड़ितों को 23.12 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य साइबर ठगी से पीड़ित नागरिकों को शीघ्र न्याय एवं राहत प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पुलिस की निरंतर, सुनियोजित एवं समयबद्ध कार्यवाही से माह जनवरी में साइबर ठगी के कुल 48 पीड़ितों की 23,12,636 रुपये की राशि पीड़ितों के मूल बैंक खातों में सकुशल वापस कराया गया है। वहीं माह दिसम्बर 2025 में साइबर ठगी से प्रभावित पीड़ितों की कुल 16,61,352 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। उन्होंने कहा कि सोनभद्र पुलिस साइबर अपराधों के प्...