पटना, जनवरी 3 -- राज्य के सभी जिले की स्कूली बसों की जांच होगी। इसके लिए जनवरी में सभी जिला परिवहन अधिकारियों (डीटीओ) की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने कहा कि बच्चों की जीवन रक्षा और सुरक्षित परिवहन सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी स्कूलों की ओर से संचालित वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल प्रबंधनों और वाहन मालिकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सभी स्कूल वाहनों को सुरक्षा उपकरणों से लैस करना होगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित मदद मिल सके। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा और निर्धारित गति सीमा के अनुरूप स्कूली वाहन चलाने का निर...