झांसी, फरवरी 3 -- झांसी, संवाददाता। झांसी मंडल ने टिकट चेकिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जनवर महीने में चलाए गए अभियान में काफी बे-टिकट यात्री पकड़े। जिनसे 2.64 करोड़ की आय की वसूली की गई है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल द्वारा टिकट चेकिंग की जा रही है। निरंतर एवं सघन अभियान चलाते हुए जनवरी माह 2026 में कुल 2.64 करोड़ रुपए की आय अर्जित की गई है। यह आय पिछले वर्ष की समान अवधि (जनवरी 2025) में प्राप्त 1.76 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत अधिक है, जो मंडल की प्रभावी कार्यप्रणाली एवं सतर्क निगरानी का स्पष्ट प्रमाण है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 की अवधि में झांसी मंडल ने टिकट चेकिंग के माध...