भभुआ, दिसम्बर 25 -- (पेज तीन) भगवानपुर। प्रखंड की भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क के हनुमान घाटी स्थित वन सती माई मंदिर के पास निर्माणाधीन तेल्हाडकुंड पर्यटक द्वार जनवरी माह में बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि न्यू ईयर से पहले यह गेट बन जाएगा। लेकिन, विधानसभा चुनाव और निर्माण की गति धीमी रहने से अब तक इसका काम पूरा नहीं हो सका। वन विभाग के रेंजर मनोज कुमार का कहना है कि इस द्वार का निर्माण कार्य जनवरी माह में पूरा हो जाएगा। उसके बाद हनुमान घाटी से आने-जाने वाले लोगों को घाटी के आरंभ में ही तेल्हाड़ कुंड पर्यटक स्थल की जानकारी मिलने लगेगी। बताया गया है कि निर्माणाधीन पर्यटक द्वार का अब तक सड़क के दोनों किनारे पिलर का निर्माण किया गया है। इसके ऊपर सेंटरिंग कर सड़क के दोनों पिलर को आपस में जोड़ने का काम किया जाएगा। हाथी से गिरकर ...