नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में इस साल पहली बार गुरुवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। ज्यादातर इलाकों में बुधवार की रात से ही कोहरा घना होने लगा था। मध्यरात्रि के समय तो घने कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर गिरकर 150 मीटर तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में दृश्यता के स्तर में सुधार हुआ। गुरुवार की सुबह दिल्ली के ज्यादातर स्थानों पर हल्का कोहरा रहा। दिन चढ़ने के साथ यह कोहरा भी साफ हो गया और 11 बजे के लगभग खिली हुई धूप निकल आई। धूप के चलते दिन के तापमान में सुधार हुआ है। हालांकि, अभी भी यह सामान्य से नीचे ही रहा। ज्ञात हो कि, पिछले दो दिनों में दिल्ली के पालम और लोधी रोड पर शीत दिवस यानी कोल्ड डे की स्थिति बन रही थी, लेकिन धूप के चलते गुरुवार को शीत दिवस की स्थिति कहीं भी नहीं रही। दिल्ली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.