अलीगढ़, जनवरी 31 -- फोटो, - असामान्य मौसम स्वास्थ्य व फसलों को कर सकता है प्रभावित - दिन में गर्मी और रात में सर्द हवाएं बढ़ा रहीं लोगों की मुश्किलें अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अप्रत्याशित गर्मी के साथ शुक्रवार को जनवरी का अंत हुआ। पिछले 24 घंटों में तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि हुई है, जिससे अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप गर्मी को और बढ़ा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जनवरी में इतना तापमान पहले कभी नहीं देखा गया है, जो इस मौसम के पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दे रहा है। इस असामान्य गर्मी का कृषि और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इस असामान्य मौसम को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। दिन में तेज गर्मी और रात में ठंडे तापमान का यह असामान्य मिश्रण फसल की वृद्धि को प्रभावित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.