बेगुसराय, जनवरी 30 -- छौड़ाही, एक संवाददाता। जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में पुन: गुरुवार की सुबह ठंड व घने कोहरे की चादर में लिपटा दिखा। मंद पछिया हवा के चलने से ठंड की अनुभूति भी लोगों को हुई। वहीं, घने कोहरे ने समूचे इलाके को सुबह 11 बजे तक अपने आगोश में लिए रखा। इस दौरान आसमान से कोहरे की बूंद जमीन पर टपकती रही और कोहरे की वजह से सड़कों पर चल रही गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। दो पहिया, चार पहिया व छोटे-बड़े वाहन महज 10 मीटर विजीवलिटी होने से कोहरे के आगे रेंगते दिखाई दिए। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला तो हल्की धूप के खिलने से आमलोगों ने राहत महसूस की। उधर, मौसम विभाग ने आगामी 2 फरवरी तक सुबह के समय मध्यम से घना कुहासा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.