प्रयागराज, फरवरी 23 -- जनवरी माह की प्रदेश स्तरीय जारी मासिक स्वास्थ्य रैंकिंग में प्रयागराज को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं प्रदेश के सभी मंडलों में प्रयागराज दूसरे स्थान पर है। इस उपलब्धि पर सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों और सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद सिंह के अनुसार स्वास्थ्य योजनाओं के 16 बिंदुओं पर प्रदेश स्तरीय रैंकिंग तय की गई। इसमें प्रयागराज को पहला, वाराणसी को दूसरा और लखनऊ को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। दिसंबर-2025 में प्रयागराज की रैंकिंग प्रदेश में दूसरे स्थान पर थी। रैंकिंग स्तर पर प्रयागराज मंडल में कौशाम्बी 9वें स्थान पर, फतेहपुर 48वें और प्रतापगढ़ 60वें स्थान पर है। वहीं जिले में मेजा पहले, हंडिया दूसरे, भगवतपुर तीसरे, होलागढ़ चौथे और शंकरगढ़ पांचवे स्थान पर रहा। स...