लोहरदगा, फरवरी 3 -- कुडू, प्रतिनिधि।अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लोहरदगा कुडू थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जनरल स्टोर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा सादीक अनवर रिज़वी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। लावागाई बड़काटोली स्थित सचिन जनरल स्टोर में चोरी-छिपे अवैध शराब की बिक्री होने की सूचना पर थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। सअनि सुनील कुमार सिन्हा एवं कुडू थाना सशस्त्र बल के साथ की गई छापामारी में स्टोर के अंदर रखे फ्रिज से विभिन्न ब्रांड की कुल 45 बोतल शराब बरामद की गई। बरामद शराब में बीयर, व्हिस्की व रम शामिल है। स्टोर मालिक अजीत भगत को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस...