गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थाना क्षेत्र के सलामत गेट स्थित एक जनरल स्टोर में रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसमें कोई भी जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, सलामत गेट के मार्केट में मौ. नहूम का जनरल स्टोर है। इसी स्टोर में रविवार देर रात आग लगी थी। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाके में डर का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तुरंत सलामत गेट मार्केट की आसपास की दुकानों को खाली कराया। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन स्टोर के भीतर ज्वलनशील सामान होने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.