देवघर, नवम्बर 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर के सारवां मोड़ अवस्थित एक जनरल स्टोर में बुधवार शाम करीब 5 बजे चोरी करते हुए एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा गया। युवक की हरकत देखकर दुकानदार और आसपास के लोगों ने पकड़ लिया तथा जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पीसीआर वैन मौके पर पहुंची, जहां से पुलिस युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। घटना के संबंध में जनरल स्टोर के दुकानदार ने बताया कि वह पानी लाने दुकान के पीछे गए थे। उसी दौरान एक युवक दुकान में आया और गुटखा खरीदने के बहाने ड्रॉवर के पास आकर खड़ा हो गया। मौका पाकर युवक ने उसमें रखे हजारों रुपए निकाल लिए। दुकानदार ने बताया कि जैसे ही वह पानी लेकर दुकान लौटे, उनकी नजर युवक पर पड़ी, जो तेजी से पॉकेट में कुछ रख रहा था। शक होने पर ड्रॉवर देखा, जहां से सभी रुपए गायब थे। दुकानदार ने तुरंत युवक को रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.