सोनभद्र, जनवरी 1 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर के वार्ड दो में स्थित एक जनरल स्टोन की दुकान में आग लगने से लगभग तीन लाख रुपये का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घोरावल नगर के वार्ड दो में विशाल कुमार पुत्र दीपचंद की जनरल स्टोर एवं पान की दुकान है। बुधवार की शाम वह दुकान बंद कर कस्बे में स्थित अपने घर पर चले आये। भोर में राहगीरों ने दुकान में उठती हुई आग की लपटे और धुआं देखकर आसपास के लोगों ने शोर किया। मामले की सूचना दुकानदार को दी गई। दुकानदार जब दुकान पर पहुंचा तो आग विकराल रूप ले चुका था। मामले की सूचना पुलिस एवं दमकल विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड के लोगों तथा स्थानीय नागरिकों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लगभग तीन लाख रुपये का सामान, फ्रीजर आदि जल गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट...