अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- अल्मोड़ा। दौलाघट में यूकेडी कार्यकर्ताओं की बैठक में जनमुद्दों की लड़ाई लड़ने का ऐलान हुआ। जंगली जानवर, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क आदि की समस्या को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया। बैठक में कई लोगों ने यूकेडी की सदस्यता लेते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। यहां केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, विक्रम बिष्ट, दीपाजोशी, कुंदन बिष्ट, किरन मेहरा, पान सिंह लटवाल, नरेंद्र बिष्ट, अनीता देवी, मुनी देवी, नीरज जोशी, रघुवर भाकुनी, मोहित शाह, सोनू नेगी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...