बदायूं, फरवरी 22 -- बिल्सी, संवाददाता। शनिवार को विधायक हरीश शाक्य ने पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित बिल्सी से सुकटिया मार्ग एवं शहजाद नगर से खेड़ा पश्चिमी मार्ग का शिलान्यास किया। इन मार्गों का निर्माण कार्य होने से क्षेत्रीय जनमानस लाभान्वित होगा। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि पहले पक्की सड़क न होने के कारण बारिश के मौसम में निकलना मुश्किल हो जाता था पक्का रास्ता न होने के कारण आम जनमानस को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या से निजात दिलाने की जनप्रतिनिधि होने के कारण मेरी जिम्मेदारी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रही है। इन मार्गों का निर्माण न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि ग्रामों को ...