बदायूं, अप्रैल 7 -- बदायूं,संवाददाता। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद रविवार को जिले का तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। बाबजूद इसके लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। चिलचिलाती धूप से बचने को लोग सुबह से शाम तक घरों में कैद रहे। जिससे शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसमें शनिवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया,वैसे-वैसे गर्मी बढ़ती गई। दोपहर में लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप के बीच घरों में लगे पंखे राहत देते नजर नहीं आए। सबसे बुरा हाल दूसरी व तीसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों...