आगरा, जनवरी 9 -- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और भाजपा के संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने एसआईआर के काम में गंभीरता से जुटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री से आगरा कमिश्नरेट पुलिस की शिकायत की। उन्होंने किरावली, जीवनी मंडी प्रकरण को रखा है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस मनमानी कर रही है। विधायकों से मिलना तो दूर पुलिस के अधिकारी उनका फोन तक नहीं उठाते हैं। जिला जेल की व्यवस्थाओं को लेकर जेल प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया गया। बैठक में सांसद राजकुमार चाहर, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, छोटे लाल वर्मा, डा. धर्मपाल सिंह, डा. जीएस धर्मेश, भगवान सिंह कुशवाहा, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, महापौर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.