रुडकी, फरवरी 3 -- लंढौरा, संवाददाता। नगला इमरती निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि गणतंत्र दिवस पर सरकारी भवनों पर कुछ जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वज रोहण नहीं किया गया। इनकी जगह इनके परिजनों ने ध्वजारोहण किया। इस मामले में उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। नगला इमरती निवासी सुनील त्यागी ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गणतंत्र दिवस पर सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ध्वजारोहण किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ध्वजारोहण में दो महिला जनप्रतिनिधियों ने शिरकत नहीं की। महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके परिजनों ने ध्वजारोहण किया। यह भी आरोप है कि प्रधानाध्यापक और ग्राम विकास अधिकारी ने भी इस मामले में कोई ऐतराज नहीं जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...