प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अहिल्या बाई होल्कर जन्म शताब्दी अभियान के तहत नगरपालिका ईओ राकेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को बेल्हा देवी धाम पर सई घाट को अभियान के तहत साफ-सुथरा किया गया। अभियान की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने झाड़ू लगाकर की। नदी से कूड़ा कचरा निकालकर उसे डस्टबिन में इकट्ठा किया गया और कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा गया। सफाई अभियान में नगरपालिका के सफाईकर्मियों के साथ पालिका के विभिन्न वार्डों के सदस्य, सफाई निरीक्षक संतोष कुमार सिंह और शहर के कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.