शामली, अक्टूबर 12 -- यमुना नदी में सलमान के तीन मासूम बच्चों की तलाश में अभियान मोटरबोट खराब होने की वजह से रूका। स्थानीय गोताखोरों ने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई, जनप्रतिनिधियों की ओर से भी मदद नहीं मिली, तो पंजाब के प्राइवेट गोताखोर सादिक ने इंसानियत दिखाते हुए अपनी मोटरबोट दान कर दी। इसके बाद सर्च अभियान फिर से शुरू हो सका। गत तीन अक्टूबर को नगर के मोहल्ला अफगानान के मूलनिवासी और खैलकलां के हाल निवासी सलमान अपनी पत्नी खुशनुमा के प्रेम-प्रसंग के चलते फरार होने से क्षुब्ध होकर चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में कूद गया था।घटना के दो दिन बाद सलमान और उनकी बड़ी बेटी महक के शव नदी से बरामद हो गए। लेकिन बाकी तीन बच्चों अयान, शिफा और इनाया का अब तक कोई सुराग नहीं लगा। स्थानीय प्राइवेट गोताखोरों ने तभी से नदी में सर्च अभियान चला रखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.