टिहरी, दिसम्बर 11 -- विकास खण्ड भिलंगना की प्रथम बीडीसी की बैठक गुरुवार को विकास खण्ड सभागार में क्षेत्र पंचायात प्रमुख राजीव कण्डारी की अध्यक्षता तथा स्थानीय विधायक शक्ति लाल शाह व डीएम नितिका खण्डेलवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई । इस बीडीसी बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सदन के उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से सदन को अवगत कराया। जिस पर सम्बन्धित अधिकारियों ने विस्तृत जबाब रखे। सदन के सदस्यों नेआपदा ग्रस्त क्षेत्र में धनराशि दिलाए जाने की मांग पर डीएम ने अधिकांश प्रस्ताव को मंजूरी देने की बात कही तथा धनराशि स्वीकृत करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि आपदा क्षेत्रों में कार्य प्रगति पर है। डीएम ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह क्ष...