श्रावस्ती, दिसम्बर 10 -- श्रावस्ती। भीषण ठंड को देखते हुए बुधवार को सभी तहसीलों में कंबल वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गों को कंबल वितरित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दद्दन मिश्र ने भिनगा तहसील में, विधान परिषद सदस्य डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने तहसील जमुनहा एवं विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय ने तहसील इकौना में कंबल वितरण किया। सभी तहसीलों में कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों ने की एवं कार्यक्रम का संयोजन आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.