हजारीबाग, जनवरी 13 -- केरेडारी प्रतिनिधि शीतलहरी व कड़ाके की ठंड को देखते हुए केरेडारी प्रखंड अंतर्गत चट्टीबरियातु पंचायत के पूर्व जनप्रतिनिधि सुंदर गुप्ता बिनोद नायक ने संयुक्त रूप से 25 गरीब असहाय महिला एवं पुरुष के बीच कंबल वितरण किया। सुंदर गुप्ता और बिनोद नायक ने कहा कि इस वर्ष के शीतलहरी व ठंड काफी है। जिसे गरीब और असहाय लोगो को कंबल वितरण करना जरूरी है। जिसे लोगों को ठंड से बचाया जा सके। वही विधायक के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए बरियातू पंचायत के बरियातू, पाण्डेयपुरा कला, गररीखुर्द, गांव के 50 गरीब असहाय लोगो के बीच आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा ने कम्बल वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.