कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना (पी.एम.डी.डी.के.वाई.) एवं दलहन मिशन योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सम्राट उदयन सभागार में किया गया। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुना। कार्यक्रम के दौरान किसानों को बीज मिनीकिट का वितरण भी जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, सदस्य उ.प्र.राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व विधायक लाल बहादुर व जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं किसानों ने प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुना। इसके बाद ई-लाटरी में चयनित कृषकों को चना, मटर, मसूर एवं सरसों बीज मिनीकिट का वितरण किया। इसके साथ ही कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण तथा पशुपालन, उद्यान व मत्स्य विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.