कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अधिवक्ता राजाराम वर्मा हत्याकांड की जांच प्रभावित की जा रही है। अब पुलिस की जांच भी धीमी पड़ गई है। शनिवार को बेटे नरेंद्र देव ने प्रेसवार्ता कर ये आरोप लगाए। कहा कि जनप्रतिनिधियों के दबाव में जांच प्रभावित हो रही है। हालांकि उन्होंने किसी का स्पष्ट नाम नहीं लिया पर कहा कि इसी के चलते कुछ दिनों पहले एक बड़े अधिकारी का तबादला भी कानपुर से हुआ है। सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में राजाराम वर्मा हत्याकांड के वादी नरेंद्र देव ने बताया कि बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी ने उनके छोटे भाई शिवाजी की पत्नी रेखा से जमीन खरीदी थी। उन्होंने 20 अप्रैल, 2022 को 11 लाख रुपये आरटीजीएस और 26 अप्रैल को 10 लाख रुपये नेफ्ट के जरिए दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआती घटनाक्रम में पूर्व महामंत्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.