गिरडीह, फरवरी 6 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत खुखरा पंचायत के सिंदरपुर एवं धनैयडीह गांव के ग्रामीणों की राह आसान बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पहल की गई है। गांव के ग्रामीणों के सुलभ आवागमन के लिए निजी खर्च से कच्ची सड़क का निर्माण किया गया है। गांव की सड़क बनने से ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान झलक रही है। बताया जाता है कि खुखरा पंचायत अंतर्गत सिंदरपुर तथा धनैयडीह गांव सड़क के अभाव में खुखरा मुख्यालय से कटा था। सड़क के अभाव में गांव के ग्रामीणों को मुख्यालय आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती थी। ग्रामीणों को पगडंडियों के सहारे जैसे तैसे आना जाना करना पड़ता था। किसान मरीज व राहगीरों को आये दिन परेशानी झेलनी पड़ती थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.