लोहरदगा, अगस्त 14 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में पेसा कानून के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को प्रथम दिन जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों को पेशा कानून का प्रशिक्षण दिया गया। इसकी शुरुआत पूर्व पंचायत समिति सदस्य दुर्गा राम, सफरुद्दीन अंसारी मुखिया कमला देवी, बसंती देवी, राजश्री उरांव, शोभा देवी ने की। प्रशिक्षक धनंजय प्रजापति द्वारा पेशा कानून के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि लोहरदगा जिला अनुसूचित जनजाति बाहुल जिला है। पेशा कानून के तहत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सभी जनप्रतिनिधियों और आम नागरिक को कानून की पूरी जानकारी होनी चाहिये। मौके पर पंचायती राज अधिकारी सुजीत उरांव, विजेता मिश्रा, गोपाल उरांव, अनिल उरांव, द्रौपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.