नैनीताल, जनवरी 8 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के दूरस्थ गांव पाडली स्थित प्राथमिक विद्यालय पाडली चक बिशोद में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान केक काटकर यशपाल आर्या के दीर्घायु की कामना की। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष भवाली पंकज कुमार, पूर्व दर्जाधारी पीसी गोरखा रहे। उन्होंने कहा कि कभी 'काला पानी' कहे जाने वाले बेतालघाट को उनके ओर से किए एक कार्यों से चहुंमुखी विकास की नई पहचान मिली है। कार्यक्रम में प्रधान पाडली चंद्र प्रकाश, ग्राम प्रधान गोपाल चंद्र, उपप्रधान शिवानी आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.