संतकबीरनगर, जनवरी 31 -- संतकबीरनगर। डायट परिसर में शुक्रवार को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य सबीहा मुमताज और विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएसए अमित कुमार सिंह मौजूद रहे। प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने अपने द्वारा तैयार मॉडलों की प्रदर्शनी लगाया और उसके बारे में अतिथियों को जानकारी दी। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उनसे जानकारी दी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा कि आज यहां छात्रों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इनके द्वारा तैयार मॉडल आर्कषक तो है हीं, उपयोगी भी हैं। इस दौरान एसआरजी भाष्कर त्रिपाठी, चन्द्रशेखर मिश्र सहित सभी खंड शिक्षाधिकारी, एआरपी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...