हरदोई, फरवरी 9 -- हरदोई, संवाददाता। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह के दिशा-निर्देशन में गांधी भवन सभागार में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ छान्या छावड़ा, विशिष्ट अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी आर.बी. सिंह एवं आरटीओ अरविंद सिंह ने स्टॉल पर लगे बच्चों के विज्ञान मॉडलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। प्रत्येक विकास खंड से ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5-5 विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान शिक्षकों के सहयोग से विज्ञान विषय आधारित मॉडल बनाकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में जीजीआईसी हरदोई की सुमन द्विवेदी एवं प्रिया पाण्डेय ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का मूल्यांकन किया। विकास खंड पिहानी क...