महाराजगंज, नवम्बर 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। युवा कल्याण विभाग महराजगंज की ओर से कल्चरल एवं इनोवेशन ट्रैक जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम चौक में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष युवा कल्याण परिषद डॉ. विभ्राट चंद कौशिक ने किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। युवा उत्सव में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनोवेशन ट्रैक/साइंस मेला प्रदर्शनी में प्रथम स्थान आराधना चौधरी एवं द्वितीय स्थान अंबिकेश गुप्ता की टीम ने प्राप्त किया। कविता लेखन में प्रथम नितेश सिंह तथा द्वितीय उजाला, लोकगीत में सत्य प्रकाश एवं टीम प्रथम व कविता एवं टीम द्वितीय, लोकनृत्य में निधि...