सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में 17 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे एसडी इंटर कॉलेज (बालक) सहारनपुर में एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में लोकगीत, लोकनृत्य, कहानी, कविता, डिक्लेमेशन, पेंटिंग एवं साइंस मेला शामिल हैं। विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे तथा प्रथम स्थान प्राप्त कलाकार 18 दिसंबर को मंडल स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...