फिरोजाबाद, दिसम्बर 23 -- शिकोहाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर नारायण महाविद्यालय में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नारायण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो विजय कुमार सिंह एवं राजकीय महाविद्यालय सिरसागंज की प्राचार्या एवं नोडल अधिकारी प्रो कांति शर्मा ने की। कार्यक्रम में जनपद के स्नातक, परास्नातक के छात्र छात्राओं के मध्य एकल काव्य पाठ, सुशासन का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया। माध्यमिक स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग किया। निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में बीडीएम महाविद्यालय की डॉ पिंकी एवं डॉ दर्शना कुमारी रही। भाषण एवं एकल काव्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की ...