बांदा, दिसम्बर 3 -- बांदा। संवाददाता समग्र शिक्षा, समेकित शिक्षा के अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्षा मालती बासु ने किया। सरस्वती विद्या मंदिर की घोष टीम एवं विभिन्न ब्लाकों से आये हुए दिव्यांग बच्चों ने मार्च पास्ट कर क्रीड़ाध्वज को सलामी दी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बड़ोखरखुर्द की बच्चियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उ.प्रा.वि. ददरिया के बच्चों ने सास्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से दिव्यांग बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा हैं। बीईओ बबेरू संतोष कुमार ने कहा कि समग्र शिक...