कुशीनगर, फरवरी 2 -- कुशीनगर। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में जनपद स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन 4 फरवरी को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। जनपद स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में कबड्डी (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक वर्ग), 400 मीटर दौड़ (बालक/बालिका वर्ग) व 200 मीटर दौड़ (बालक/बालिका वर्ग) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिले के जिन 5 ब्लॉको में विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, वहां से चयनित विजेता व उपविजेता खिलाड़ी, टीमें निर्धारित तिथि और समय पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिभाग करेंगी। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान तथा टीम गेम्स में प्रथम , द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड...