शामली, फरवरी 11 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम पंजोखरा में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता राठौड़, खंड शिक्षा अधिकारी कांधला डॉ. सविता, जिला समन्वयक मिड डे मील जितेंद्र कुमार एवं जिला व्यायाम शिक्षक सचिन चौहान ने फीता काटकर तथा 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में जनपद के पांचों विकास खंड-कांधला, शामली, ऊन, कैराना और थानाभवन-के विजेता छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिक्का की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर बालक वर्ग में आकाश व बालिका वर्ग में भोली, 200 मीटर में विक्रम व प्राच...