गाज़ियाबाद, फरवरी 10 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राकेश मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय नासिरपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें क्विज और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित हुई। क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक से 20-20 छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें आठ अंक के साथ लोनी ब्लॉक विजेता बना। भोजपुर की टीम सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में हर्ष, अनुराग, टिंकू, शुभम, निशांत, आरती, प्रभात, सृष्टि, आयुष और दीप्ति विजेता बने। इन्हें टैबलेट और नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम पार्षद उदित मोहन और जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। जिला बेसिक शिक्षा अधि...