उन्नाव, जनवरी 24 -- उन्नाव। विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश थीम पर निराला प्रेक्षागृह में शनिवार को कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। गणतंत्र दिवस तक चलनेवाले तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। स्वागत गीत, ऑपरेशन सिंदूर की गौरव गाथा, काव्य पाठ प्रस्तुत किया। साथ ही सत्रोहन आल्हा पार्टी के कलाकारों ने वीर रस में आल्हा का गायन किया। मुख्य अतिथि संगीत नाटक अकादमी उपाध्यक्ष विभा सिंह ने कहा कि आज हम सब गौरवान्वित हैं कि भव्यता के साथ उत्तर प्रदेश दिवस मना रहे हैं। यह भूमि साहित्य और संस्कृति से समृद्ध है। बताया, 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत उत्तर प्रदेश बना। डीएम गौरांग राठी ने कहा कि प्रदेश हम सब के योगदान से कृषि, निवेश, मत्स्य, तकनीकी, खेल, वैज्ञानिकता, शिक्षा, स्वास्थ्य अनेक क्षेत्रों में लगातार...