फिरोजाबाद, दिसम्बर 19 -- पल्स पोलियो अभियान के तहत जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 82 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में सफलता हासिल कर ली है। इस लक्ष्य को शत-प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला लगातार दौड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम ने सामुदायिक चिकित्सा केंद्र एका का निरीक्षण किया। अन्य व्यवस्थाओं के अलावा उन्होंने पल्स पोलियो अभियान की व्यापक रूप से समीक्षा की। मौके पर मौजूद एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी दो दिन के अंदर छूटे हुए सभी बच्चों को दवा पिलाने के लिए अभियान तेजी से चलाया जाए। निरीक्षण के क्रम में डिप्टी सीएमओ डॉक्टर मोहम्मद फारूख ने भी सामुदायिक चिकित्सा केंद्र एका के आयुष्मान आरोग्य मंदिर फरीदा का निरीक्षण किया तथा अभियान के तहत अभी तक कितने बच्चों को दवा पिलाई गई ...