देहरादून, दिसम्बर 2 -- जिला जल-स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में सीडीओ अभिनव शाह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यो में तेजी लाने और परियोजनाओं में देरी पर चेतावनी दी। सीडीओ शाह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। जिन योजनाओं पर 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, उनको प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। परियोजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराते हुए निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाए। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति और नल जल मित्र के बीच समन्वय बनाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन जिसमें अभी तक जल संयोजन नही...