एटा, दिसम्बर 14 -- एटा। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को आयुर्वेद पद्धति से उपचार मुहैया कराये जाने के लिए शासन ने जनपद में नए चार आयुर्वेदिक अस्पताल बनाये जाने को स्वीकृति प्रदान की गई है। 30-30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पतालों के निर्माण की प्रक्रिया शासन से स्वीकृति मिलने के बाद तेज कर दी गई है। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा.मनोज कुमार ने बताया कि जनपद में चार नए आयुर्वेदिक अस्पताल बनाये जायेंगे। जिसके लिए शासन से अनुमति मिल गई है। उन्होंने बताया गया कि मानिकपुर छछैना, सौहार, तरिगवां, धुमरी में यह अस्पताल बनाये जायेंगे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद 30-30 लाख रुपये की लागत से इनका निर्माण कराया जाएगा। उसके लिए शासन से कार्यदायी संस्था का निर्धारण कराकर निर्माण कराया जाएगा। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने बताय कि अभी तक...