महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विशेष अभियान में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र व सदर तहसील के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। बूथों पर मतदाता सूची, एएसडी सूची व नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व तहसील सदर में नो-मैपिंग मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने एसडीएम को सुनवाई स्थल पर बैठने, पेयजल व हेल्प डेस्क की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। तहसील सदर में एक ईआरओ व आठ एईआरओ सुनवाई कार्य में लगे हैं। जनपद में अब तक लगभग 30 प्रतिशत मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। डीएम ने परतावल क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.