मऊ, फरवरी 12 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में 16 से 27 फरवरी तक एमआर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पांच से 10 वर्ष तक के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन की एक डोज दी जाएगी। एक एएनएम को प्रत्येक दिन 100 से 126 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसको लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है। अभियान में अगर कहीं से लापरवाही मिली तो सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय गुप्ता ने बताया कि सरकार पांच से 10 वर्ष के बच्चों में मीजिल्स-रूबेला उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए 16 फरवरी से मऊ समेत प्रदेश के 45 जनपदों में एमआर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ होगा। जो 27 फरवरी तक विशेष सत्र आयोजित कर बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। बताया कि जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं मदर...