संभल, दिसम्बर 17 -- जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। आमजन को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में 10 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केन्द्रों के खुलने से हजारों मरीजों को राहत मिलेगी और इलाज का खर्च काफी हद तक कम हो सकेगा। जिले के गुन्नौर, जुनावई, रजपुरा, बहजोई, चन्दौसी, पंवासा, नरौली, असमोली, संभल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ संभल जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र बनाये जा रहे हैं। सभी केन्द्रों का संचालन सुमन मेडिकल स्टोर फर्म द्वारा किया जाएगा। इन औषधि केन्द्रों पर आम बाजार की तुलना में 10 से 80 प्रतिशत तक कम दामों पर दवाइयां उपलब्ध होंगी। जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.