बदायूं, अगस्त 6 -- विकास भवन स्थित सभागार में सीडीओ केशव कुमार की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान सीडीओ ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का प्रथम चरण दो से आठ अगस्त तक, द्वितीय चरण नौ से 12 अगस्त तक तथा तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक संचालित होगा। बताया, प्रथम चरण में विद्यालयों की दीवारों और बोर्ड की तिरंगा सजावट, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा, साथ ही तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला भी आयोजित होगी तथा सैनिकों को आभार पत्र लिखे जाएंगे। इसके अलावा तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधि का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में तिरंगा महोत्सव, मेला, म्यूजिकल कंसर्ट का आयोजन होगा। जनभागीदारी के साथ तिरंगा महोत्सव का आयोजन होगा। सेल्फी बूथ और सेल्फी अपलोड करने की गतिविधियां भी संचालित ह...